{"_id":"5dffa6058ebc3e880b00f4f3","slug":"education-bilaspur-news-sml318560834","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगे ठाकुर स्कूल के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगे ठाकुर स्कूल के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
नांगे ठाकुर स्कूल में वार्षिक समारोह में मौजूद बच्चे व अध्यापक।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नांगे ठाकुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पाठशाला की स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान गुरु भाग सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से माता सरस्वती की पूजा-अर्चना करके किया।
इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनील दत्त ने अभिभावकों को स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। वहीं मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है। शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए शिक्षक बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने में निरंतर प्रयासरत हैं। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है और शिक्षक इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें संचिता और उसकी सहेलियों ने ‘जय हो, आजा आजा जिंदे शामियाने के तले’ और ‘मेरा जूता है जापानी’ रिमिक्स गानों पर डांस करके खूब वाहवाही लूटी। वहीं जतिन और उसके दोस्तों ने पंजाबी भंगड़ा तथा तानिया और उसकी सहेलियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
समारोह में स्कूल के मेधावियों में कृष्ण देव, दलवीर सिंह, संचिता, रोहित, प्रिया, सिमरन, उदय, संजना, अभिषेक, निशा, नीरजा, अंजनी, गौरव, गुरमुख सिंह, जतिन, प्रदीप, रोहित, काजल, अंजनी सम्मानित किए गए। वर्षभर ओवर आल गतिविधियों में लड़कों में प्रथम पुरस्कार जतिन और लड़कियों में प्रथम स्थान प्रिया देवी ने हासिल किया।
कार्यक्रम में बचन चौधरी, राजेंद्र सिंह, बीना देवी, भोली देवी, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षक रणवीर सिंह, ब्रह्मानंद, विजयपाल, सत्यदेव, रमनदीप, सुमन कुमार, जसपाल, मनोज, विजय कुमार, हरवीर कौर, सतवीर कौर, देवेंद्र कौर, शिव कुमार, अंजना देवी और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।