{"_id":"5dffa5588ebc3e87e021a30c","slug":"education-bilaspur-news-sml31856064","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवा अंतरराष्ट्रीय विद्यालय में नवाजे 528 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवा अंतरराष्ट्रीय विद्यालय में नवाजे 528 छात्र
विज्ञापन
शिवा स्कूल में वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन प्रस्तुति देते नौनिहाल।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शिवा अंतरराष्ट्रीय विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दूसरे दिवस का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर उप प्रभागीय न्यायाधीश शशिपाल शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. शिल्पा गोयल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पर प्रकाश डाला जिसमें प्रधानाचार्या डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत बच्चों को अन्य राज्यों की भाषाएं संस्कृति से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कक्षा दसवीं के 15 विद्यार्थियों को शिवा एजूकेशन सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में कक्षा चतुर्थ से नवमीं दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने इस मौके पर कई तरह की प्रस्तुतियां दीं। सभी होनहार व मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि व वरिष्ठ अतिथियों द्वारा 528 पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर घुमारवीं शिवा स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगत राम शर्मा, प्रबंधक निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।