फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   education

आईटीआई स्वारघाट भवन का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 24 Nov 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
education
स्वारघाट(बिलासपुर)। आखिर लंबे इंतजार के बाद आईटीआई स्वारघाट के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया जिससे अब युवाओं की चिरलंबित मांग सिरे चढ़ती नजर आने लगी है। भवन का निर्माण कार्य शुरू होने से उपमंडल स्वारघाट क्षेत्र के लोगों व स्थानीय युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है क्योंकि अब स्वारघाट उपमंडल क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई के बाद आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण लेने के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा जिससे उनका जेब खर्च व समय दोनों बच सकेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आईटीआई स्वारघाट का भवन 8 बीघा और 10 बिस्वा जमीन पर बनाया जा रहा है जिस पर 6 करोड़ 50 लाख 46 हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2017 के दिन पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साढ़े 6 करोड़ के बजट का प्रावधान करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्वारघाट के भवन निर्माण की आधारशिला रखी थी लेकिन आईटीआई स्वारघाट के भवन का निर्माण कार्य पिछले ढाई साल से अधर के लटका हुआ पड़ा था। हालांकि 2007 से किराए के भवन में चल रही आईटीआई के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है लेकिन भवन में कमरों के अभाव के चलते केवल मात्र दो ही ट्रेड चल रहे थे।
विज्ञापन

आईटीआई के भवन का निर्माण कार्य शुरू होने से उपमंडल स्वारघाट क्षेत्र के आसपास के सभी युवक व युवतियों को अनेक प्रकार के ट्रेड के चयन करने की सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि आईटीआई के नए भवन के निर्माण के बाद इसमें करीब 8 ट्रेड एक साथ चल सकेंगे। लोनिवि मंडल-2 बिलासपुर के अधिशाषी अभियंता आत्मा राम कालिया ने उक्त मामले में पुष्टि करते हुए कहा कि आईटीआई स्वारघाट का भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed