फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Edible oil starts arriving in the warehouses of the Food Supply Department.

Bilaspur News: खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदामों में खाद्य तेल पहुंचना शुरू

Sun, 16 Feb 2025 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Edible oil starts arriving in the warehouses of the Food Supply Department.
-जिले के डिपुओं में उपभोक्ताओं को शीघ्र मिलेगा खाद्य तेल
विज्ञापन

-उपभोक्ताओं को महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा था तेल

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदामों में खाद्य तेल पहुंचना शुरू हो गया है। जल्द ही उपभोक्ताओं को डिपुओं में मिलना शुरू हो जाएगा। पिछले कई माह से खाद्य तेल न मिल पाने के कारण उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

उपभोक्ताओं को दुकानों से महंगे दाम पर खाद्य तेल खरीदना पड़ रहा था। अब जल्द ही डिपुओं में दुकानों से कम दामों पर तेल उपलब्ध हो जाएगा। फिलहाल डिपुओं में एक माह का कोटा ही उपलब्ध होगा। जैसे-जैसे तेल की आपूर्ति होती है, उसी तरह बैक लॉग कोटा भी राशन कार्ड धारकों को उपलब्ध हो जाएगा। मौजूदा समय में दुकानों पर खाद्य तेल के दाम 170 से 200 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। जिस कारण दिहाड़ी मजदूरी करने वाले आम वर्ग को महंगा तेल खरीदने में दिक्कत हो रही थी। डिपुओं में खाद्य तेल के दाम 146 रुपये प्रति लीटर तय हुआ है। एपीएल और बीपीएल को तेल 146 रुपये प्रति लीटर मिलेगा जबकि करदाता उपभोक्ताओं को 153 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध होगा। प्रदेश में 19.50 लाख परिवार हैं, जिन्हें सस्ते दामों पर तेल उपलब्ध होगा। पिछले दामों की अपेक्षा करीब 23 रुपये इस बाद बढ़ गए हैं। फिर भी बाजार से सस्ता होने के चलते आम जनता को राहत है। मौजूदा समय में डिपुओं में तीन दाल, आटा, चावल, चीनी व नमक उपलब्ध हो रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग जिला नियंत्रक विजेंद्र पठानिया ने कहा कि थोक गोदामों पर खाद्य तेल पहुंचना शुरू हो गया है। जल्द ही डिपुओं पर खाद्य तेल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed