फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   E-rickshaw deriver dies in road accident

स्कार्पियो की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत, चार सवारी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw deriver dies in road accident
रामपुर। नवाबगंज रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया। स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी राजकिशोर सैनी (36) मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने ई-रिक्शा से सवारियों को लेकर नगर को आ रहा था। उसके ई-रिक्शा में ग्राम बेरखेड़ा निवासी गौतम और बहन पूजा देवी, बहनोई मंगल निवासी पटेल बिहार दिल्ली और दोस्त सुरेश निवासी ग्राम फत्तेहपुर थाना गोंद जिला भिंड मध्य प्रदेश भी बैठे थे। यह सभी लोग दिल्ली जाने के लिए ई-रिक्शा से बिलासपुर के लिए सवार हुए थे। बिलासपुर नबाबगंज रोड पर बाबा डेरा गुरुद्वारे के पास सामने से तेज गति में आ रही स्कार्पियो चालक ने टक्कर मार दी। ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में कर लिया। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गौतम की तरफ से स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed