फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dust emanating from factory makes life of family difficult: Kashmir

फैक्टरी से निकलने वाली धूल से परिवार का जीवन दूभर : कश्मीर

Tue, 14 May 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dust emanating from factory makes life of family difficult: Kashmir
पीड़ित परिवार ने धूल से निजात दिलाने के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा में सीमेंट फैक्टरी से निकलने वाली धूल से स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। बरमाणा निवासी कश्मीर ठाकुर ने कहा कि बरमाणा में इतना वायु प्रदूषण फैल रहा है कि फैक्टरी के साथ सटे घरों में रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त को भी ज्ञापन प्रेषित किया है।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कश्मीर ने बताया कि उनका घर एसीसी सीमेंट कंपनी की दीवार के साथ सटा हुआ है। सीमेंट फैक्टरी के कारण यहां पर इतना प्रदूषण है कि उनका और उनके परिवार का जीना मुश्किल हो चुका है। इसके बारे में उन्होंने कंपनी प्रबंधन को कई बार शिकायत की, लेकिन प्रबंधन की तरफ से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। कंपनी से फैल रहे इस प्रदूषण से सिलिकोसिस बीमारी फैलने का भी खतरा है, लेकिन कंपनी की ओर से स्वास्थ्य शिविर केवल आंखों और छोटी बीमारियों के उपचार के लिए लगाए जाते हैं। कहा कि कंपनी की ओर से वायु प्रदूषण मीटर भी गुप्त स्थानों पर लगाए गए हैं। इससे वायु की गुणवत्ता का पता भी आम लोगों को नहीं लगता है। जब कंपनी को उनके वकील ने नोटिस जारी किया तो जवाब में कंपनी ने कहा कि उन्होंने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अपने कारखाने में 145 करोड़ के बैग हाउस लगाए हैं और अब यहां बिलकुल भी प्रदूषण नहीं है, लेकिन कंपनी के अंदर डोजर से लोडिंग हो रही है। इससे और अधिक प्रदूषण फैल रहा है। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed