{"_id":"6afc9ea6726b0a3b6600c9d6","slug":"during-the-gopashtami-festival-anurag-thakur-pledged-to-care-for-21-bovines-for-an-entire-year-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-172030-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गोपाष्टमी उत्सव में अनुराग ठाकुर ने 21 गोवंश की सालभर सेवा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गोपाष्टमी उत्सव में अनुराग ठाकुर ने 21 गोवंश की सालभर सेवा का लिया संकल्प
विज्ञापन
करयालग गोधाम में आयोजित गोपाष्टमी पर्व में गोपूजन करते सांसद अनुराग ठाकुर। स्रोत: आयोजक
- फोटो : सांकेतिक
करयालग गोधाम में कपिला भवन का किया उद्घाटन, गोसेवा में सहयोग देने वाले लोगों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित श्री राधे कृष्ण कामधेनु गोधाम करयालग (माता सोहनी देवी मंदिर) में गोपाष्टमी का वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गोधाम के 21 गोवंश की एक वर्ष तक सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के उत्तर क्षेत्र मंत्री लेखराज राणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता ध्यान सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गो पूजन और गो आरती के साथ हुआ। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में गो भक्तों ने भाग लिया और गो सेवा का संकल्प लिया। समारोह के दौरान गोधाम परिसर में नवनिर्मित कपिला भवन का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। इसे गोधाम की गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। सांसद अनुराग ठाकुर ने गो सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए 21 गोवंश की एक वर्ष तक सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। मुख्य वक्ता लेखराज राणा ने उनके त्यागमयी जीवन और समाज के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गो सेवा में योगदान देने वाले गो ग्रास दाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से गो संरक्षण और गो सेवा में समाज की भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
समारोह में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, प्रांत उपाध्यक्ष विमला, प्रांत गोरक्षा प्रमुख अश्विनी कपिल, प्रांत निधि एवं न्यास प्रमुख दिनेश पंडित, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, भाजपा नेता महेंद्र धर्माणी, पुरुषोत्तम शर्मा और जिला परिषद सदस्य नरेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।