{"_id":"670e53cabc16f368b50cb6c7","slug":"during-navratri-more-than-three-lakh-devotees-offered-their-head-to-nayanadevi-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-124998-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नवरात्र में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने नयनादेवी में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नवरात्र में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने नयनादेवी में नवाया शीश
विज्ञापन
- 1.04 करोड़ का नकद, 114 ग्राम सोना, 15 किलोग्राम चांदी भी चढ़ावे में आई
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी में शारदीय नवरात्रों में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। नवरात्र के दौरान मंदिर न्यास को 1.04 करोड़ का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ।
शारदीय नवरात्र में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दिल खोल कर चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर न्यास को नकद चढ़ावे के रूप में 1,04,00,372 रुपये प्राप्त हुए। वहीं 114 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना और 15 किलो 275 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। मंदिर न्यास अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया के नवरात्र के दौरान हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि इस बार भी जिला प्रशासन, मंदिर न्यास और पुलिस की ओर से प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पुख्ता व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं को आराम से लाइनों में दर्शन कराए गए। सभी सुरक्षाकर्मियों ने अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से की।