{"_id":"6878f59b8489344883042acf","slug":"durga-vahini-took-out-a-procession-in-balhasina-market-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-140757-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बल्हसीणा बाजार में दुर्गा वाहिनी ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बल्हसीणा बाजार में दुर्गा वाहिनी ने किया पथ संचलन
Thu, 17 Jul 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
झंडूता के बल्हसीणा में पथ संचलन करती प्रशिक्षु। संवाद
-वंदे मातरम् के जयकारों से गुंजा संचलन मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। माता खबड़ी देवी मंदिर में चल रहे दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण शिविर में वीरवार को बल्हसीणा बाजार में दुर्गा वाहिनी ने शौर्य पथ संचलन निकाला। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा संचलन मार्ग गूंज उठा।
संचलन से पहले मंदिर परिसर में सबसे पहले शाखा लगाकर ध्वज फहराया गया, उसके बाद पथ संचलन की शुरुआत हुई। शौर्य संचलन खबड़ी माता मंदिर से चल कर बल्हसीणा बाजार, मंडी से होता हुआ मंदिर परिसर में पहुंचा। संचलन मार्ग पर दुर्गा वाहिनी की बहनों का संघ सहित राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। संचलन मार्ग में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा वाहिनी का काम बहनों को समाज के बीच में जाकर कार्य करना, स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा करना है। साथ ही विभिन्न मुद्दों के प्रति भी बहनों को सजग करना है। इस मौके पर दुर्गा वाहिनी की प्रात संयोजिका पूजा शर्मा, मातृ शक्ति की संयोजिका रजनी ठाकुर, विमल अंगिरस, कैप्टन विजयपाल शर्मा, जगजीत चंदेल और अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।