फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Durga idol immersion on 12th, Nadda will also attend

Bilaspur News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन 12 को, नड्डा भी करेंगे शिकरत

Tue, 08 Oct 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Durga idol immersion on 12th, Nadda will also attend
शारदोत्सव को लेकर धौलरा मंदिर से लुहणू मैदान तक निकाली जाएगी शोभायात्रा
विज्ञापन

25 साल पूरा होने के बाद उत्सव का बढ़ाया जाएगा दायरा
बोलीं, 12 अक्तूबर को जेपी नड्डा दुर्गा मूर्ति विसर्जन में करेंगे शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। धौलरा में चल रहे शारदोत्सव के दौरान दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर 12 अक्तूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन का विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी शिकरत करेंगे। इस दौरान धौलरा मंदिर से लुहणू मैदान तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। लुहणू मैदान के पास मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। यह बात दुर्गा पूजा समिति की संस्थापक डॉ. मल्लिका नड्डा ने मीडिया से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र पर बिलासपुर के धौलरा में आयोजित शारदोत्सव 23वें साल में प्रवेश कर गया है। शारदोत्सव में बंगाल की पद्धति से दुर्गा पूजा की जा रही है। इसे बिलासपुर के लोगों ने दिल से अपनाया है। उन्होंने कहा कि 25 साल पूरे करने पर कार्यक्रम का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा समिति 23वां शारदोत्सव मना रही है। उत्सव के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूली बच्चों के साथ इसमें लोग भी भाग लेते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा मेहंदी प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा उत्सव के माध्यम से भविष्य की पीढ़ी को धार्मिक माहौल देकर संस्कारित करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्सव के तहत सप्तमी, अष्टमी, नवमी पूजन भी किया जाएगा। अंतिम दिन बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोगों की भूमिका भी अहम रहती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रमों में भाग लें। डॉ. मल्लिका ने बताया बाबा नाहर सिंह मंदिर में आयोजित किए जा रहे दुर्गा पूजा उत्सव में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। वे 11 और 12 अक्तूबर को बिलासपुर में होंगे। वे 12 अक्तूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान झांकियों से सजी विशाल शोभा यात्रा धौलरा मंदिर से लुहणू मैदान तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed