फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   drug

पुलिस ने लैहड़ी में पकड़ी 3.750 किलो ग्राम भुक्की

Wed, 04 Dec 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
drug
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट उपमंडल के तहत आने वाले श्री नयनादेवी जी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत लैहड़ी के दुहलेत में मजारी निवासी एक 54 वर्षीय व्यक्ति अमरीक सिंह के पास से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन पुलिस टीम ने 3 किलो 750 ग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल पुलिस अधिकारी संजय शर्मा डीएसपी हेडक्वार्टर श्री नयनादेवी की ओर से कुछ समय पहले एक एसआईयू टीम का गठन किया गया है। इस टीम के गठन करने का मुख्य उद्देश्य नशे के सौदागरों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई किया जाना है। यह कार्रवाई भी श्री नयनादेवी की एसआईयू टीम ने ही की है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने मंगलवार देर शाम ग्राम पंचायत लैहड़ी के गांव दुहलेत में सड़क पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल कैरी बैग उठाकर दुहेलत सड़क से जा रहा था। जब एसआईयू टीम ने उस व्यक्ति को अपना कैरी बैग चैक कराने को कहा तो वह व्यक्ति घबरा गया। एसआईयू टीम की ओर से कैरी बैग की तलाशी लेने पर उसमें भुक्की छुपाई हुई थी। जब पुलिस ने उसका बजन किया तो इस कैरी बैग में 3 किलो और 750 ग्राम भुक्की बरामद की गई है। भुक्की रखने के आरोप में एसआईयू टीम ने अमरीक सिंह 54 वर्षीय निवासी मजारी को गिरफ्तार कर कोट थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी श्री नयनादेवी संजय शर्मा ने बताया है कि उक्त व्यक्ति ले खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कोट पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार लर लिया है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed