फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   driving tests in bls

Bilaspur News: वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
driving tests in bls
बिलासपुर। जिले में अप्रैल के लिए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की ओर से वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिले के आरएलए/आरटीओ कार्यालयों में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। बिलासपुर आरटीओ एचपी-69 में 4 व 25 अप्रैल को वाहन पासिंग, 6 व 30 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। वहीं बिलासपुर आरएलए एचपी-24 में 20 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित किया गया है। बरमाणा में 9 व 21 अप्रैल को वाहन पासिंग, जबकि रानीकोटला में 16 अप्रैल को पासिंग की जाएगी। घुमारवीं में 18 व 29 अप्रैल को पासिंग, 17 व 28 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। झंडूता, स्वारघाट और टोबा में 7, 10 व 24 अप्रैल को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि जहां पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन होंगे, वहां ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तथा वाहन पासिंग दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक की जाएगी। सभी निरीक्षण स्लॉट के आधार पर होंगे। परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कौशल ने बताया कि यह शेड्यूल प्रशासनिक कारणों से बदल भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed