फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drivers who follow traffic rules were honored by giving flowers

Bilaspur News: यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को फूल देकर किया सम्मानित

Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Drivers who follow traffic rules were honored by giving flowers
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहीद विजय पाल स्मारक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं की छात्राओं ने शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। जो लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चला रहे थे, उन्हें विशेष रूप से पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, बिना हेल्मेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया।इस अवसर पर स्कूल में पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में लता मंगेशकर सदन ने पहला स्थान और कल्पना चावला ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि साइना नेहवाल सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कल्पना चावला सदन ने पहला, लता मंगेशकर सदन ने दूसरा और लक्ष्मीबाई सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी
प्रधानाचार्य अनु ठाकुर ने बताया कि घुमारवीं के गांधी चौक पर तैनात यातायात पुलिस कांस्टेबल राजीव कुमार और ट्रैफिक इंचार्ज सहायक पुलिस निरीक्षक भगत सिंह ने छात्राओं को यातायात संबंधी विभिन्न नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कुमार शर्मा, राजीव कुमार, राजेंद्र कुमार, नरेश पटयाल, राजेश कुमार, राजकुमारी गर्ग, ऊषा रानी, रंजना कुमारी, निक्का राम, सुमन कटारिया और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed