फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Driver dies after tractor overturns in Ghandalvi

Bilaspur News: घंडालवी में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Fri, 12 Jun 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after tractor overturns in Ghandalvi
दूसरे खेत में ट्रैक्टर ले जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के घंडालवी कस्बे में शुक्रवार सुबह एक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी बाड़ी चौक के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है।
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार शुक्रवार सुबह अपने ट्रैक्टर से खेतों में बिजाई का कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह एक खेत में काम पूरा करने के बाद ट्रैक्टर को दूसरे खेत में ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान खेत की मेड़ पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक सुनील कुमार उसके नीचे दब गया। हादसे के समय आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जोरदार आवाज सुनी तो वे तुरंत मौके की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे सुनील कुमार को बाहर निकाला। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा हादसे की सूचना तुरंत भराड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुनील कुमार मेहनती और मिलनसार व्यक्ति था और खेती-बाड़ी के कार्यों में सक्रिय रहता था। उसकी अचानक हुई मौत से गांव बाड़ी चौक और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed