{"_id":"6a30019fd9d34f0cb900b0b1","slug":"drank-battery-water-thinking-it-was-regular-water-health-deteriorated-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161857-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पानी समझकर पी लिया बैटरी वाटर, बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पानी समझकर पी लिया बैटरी वाटर, बिगड़ी तबीयत
Mon, 15 Jun 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
दधोल पीएचसी में कराया गया उपचार, हालत में सुधार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)।। घुमारवीं उपमंडल के तहत दधोल कस्बे में एक व्यक्ति ने गलती से पानी समझकर बैटरी में इस्तेमाल होने वाला वाटर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दधोल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। समय रहते उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भराड़ी क्षेत्र का एक व्यक्ति अपनी बीमार दादी को अस्पताल लेकर जा रहा था। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण उसे रास्ते में प्यास लगी। कार की अगली सीट के पास रखी एक प्लास्टिक की बोतल को उसने पीने का पानी समझ लिया और उसमें से कुछ मात्रा पी ली। बताया जा रहा है कि बोतल में पीने के पानी के बजाय बैटरी में डालने के लिए रखा गया बैटरी वाटर था। तरल पदार्थ पीने के कुछ समय बाद ही व्यक्ति को बेचैनी और अन्य शारीरिक दिक्कतें महसूस होने लगीं। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उसे दधोल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक उपचार दिया और कुछ समय तक निगरानी में रखा। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार देखा गया। चिकित्सकों ने परिजनों को सलाह दी कि यदि किसी प्रकार की असुविधा दोबारा महसूस हो तो तुरंत बड़े अस्पताल में संपर्क करें।