फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drains in Barthin market clogged with filth; residents distressed due to lack of cleaning.

Bilaspur News: बरठीं बाजार की नालियां गंदगी से अवरुद्ध, सफाई न होने से लोग परेशान

Tue, 13 Oct 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Drains in Barthin market clogged with filth; residents distressed due to lack of cleaning.
बरठीं बस स्टैंड पर नालियों में पसरी गंदगी। स्रोत: जागरूक पाठक
बस स्टैंड के समीप दुर्गंध और मच्छर पनपने की आशंका, स्थानीय लोगों ने उठाई सफाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं बाजार में बस स्टैंड के समीप लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित नालियां गंदगी से अवरुद्ध पड़ी हैं। नियमित सफाई नहीं होने से यहां दुर्गंध फैलने और मच्छर पनपने की आशंका बनी हुई है। इससे दुकानदारों, राहगीरों और बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से नालियों की सफाई करवाने की मांग की है।

बरठीं बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। बस स्टैंड के नजदीक होने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों के लिए जाने वाले यात्रियों की भी यहां आवाजाही रहती है। ऐसे में नालियों में जमा गंदगी से लोगों को असुविधा हो रही है। निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से आसपास स्वच्छता बनाए रखना भी चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में व्यापार मंडल गठित होने के बावजूद नियमित सफाई के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने नालियों का निर्माण तो करवाया है, लेकिन इनकी सफाई की जिम्मेदारी किसकी है, यह स्पष्ट नहीं है। संतोष सोनी, जगदीश गौतम, बबलू गौतम, मुख्तियार पटियाला और पवन शर्मा ने कहा कि नालियों का निर्माण करवाने के साथ उनकी नियमित सफाई भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed