फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Opposition to opening a gunpowder warehouse in Rataihal; memorandum submitted to the Deputy Commissioner.

Bilaspur News: रटैहल में गन पाउडर गोदाम खोलने का विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Oct 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Opposition to opening a gunpowder warehouse in Rataihal; memorandum submitted to the Deputy Commissioner.
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते रटैहल के लोग व अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक
लोगों ने रिहायशी क्षेत्र में भंडारण की अनुमति नहीं देने की उठाई मांग
विज्ञापन

एसडीएम और डीएसपी को भी पहले दे चुके हैं ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं शहर के वार्ड नंबर-1 के रटैहल में प्रस्तावित गन पाउडर स्टोरेज को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया है। सोमवार को वार्डवासियों ने इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित स्थल पर गोदाम खोलने की अनुमति नहीं देने की मांग की। उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में गन पाउडर का भंडारण होने से सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।

वार्डवासियों के अनुसार, जिस स्थान पर गन पाउडर स्टोरेज खोलने की योजना है, उसके आसपास रिहायशी मकान और खेतीबाड़ी की जमीन है। इसके अलावा, यहां से सार्वजनिक रास्ता गुजरता है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। क्षेत्र में एक मस्जिद भी स्थित है, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग नियमित रूप से आते-जाते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए प्रस्तावित गोदाम के स्थान पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। स्थानीय निवासियों के अनुसार वे इस मामले को लेकर पहले भी हस्ताक्षरयुक्त विरोध ज्ञापन एसडीएम घुमारवीं और डीएसपी घुमारवीं को सौंप चुके हैं। अब उन्होंने उपायुक्त से हस्तक्षेप कर प्रस्तावित स्थल पर गोदाम खोलने की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया है। वार्डवासियों का कहना है कि गन पाउडर जैसे पदार्थ के भंडारण से जुड़े सुरक्षा मानकों और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से समय रहते उचित कदम उठाने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों की चिंताओं का समाधान हो सके और विरोध की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed