फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bandla school students hoisted the flag in the cultural competition

Bilaspur News: बंदला स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लहराया परचम

Tue, 13 Oct 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bandla school students hoisted the flag in the cultural competition
बंदला स्कूल में विजेताओं छात्राओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
चार स्पर्धाओं में हासिल किया पहला स्थान, विद्यालय पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंदला की छात्राओं ने बरठीं स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार और स्कूल स्टाफ ने विजेता छात्राओं का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में शास्त्रीय संगीत में कामिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कृत गीतिका में नीतिका ने बाजी मारी, जबकि सुभाषितानि में स्नेहा और अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में भी विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, एकल गीत प्रतियोगिता में निहारिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और भाषण प्रतियोगिता में अग्रिम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed