{"_id":"82f8ccfd5b80a3e4b07c4add7c08c53a","slug":"dr-jayram-became-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्याकिंग एंड कनोइंग के अध्यक्ष बने डा. जयराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्याकिंग एंड कनोइंग के अध्यक्ष बने डा. जयराम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स लुहणू में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता संदेश शर्मा की अध्यक्षता में क्याकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन का गठन किया।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली, जल क्रीड़ा केंद्र बिलासपुर एवं चुनाव अधिकारी जमुना ठाकुर की देखरेख में सर्वसम्मति से डा. जयराम शर्मा को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
जबकि इशान अख्तर को महासचिव नियुक्त बनाया गया। जबकि शेष कार्यकारिणी के चुनाव को प्रधान और महासचिव को अधिकृत किया गया है।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान डा. जयराम शर्मा और महासचिव इशान अख्तर ने कहा कि जिला बिलासपुर कायकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन के बैनर तले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय स्तर पर छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए एसोसिएशन प्रयास करेगी।
विज्ञापन
क्याकिंग एंड कनोइंग खेल का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शीघ्र ही गोविंद सागर झील में किया जाएगा। इस मौके पर बीसी पाणी, प्रकाश चंद, बिंदिया, महेंद्र सिंह, कन्हैया लाल, बबीता, अंजू राणा और गौरव मेहता सहित अन्य मौजूद थे।