फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dr. Ambedkar is the main architect of India's unity and integrity: Garg

भारत की एकता, अखंडता के मुख्य सूत्रधार हैं डॉ. आंबेडकर : गर्ग

Sun, 14 Apr 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar is the main architect of India's unity and integrity: Garg
-एससी मोर्चा भाजपा ने घुमारवीं में मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। डॉ. भीमराव आंबेडकर भारत की एकता एवं अखंडता के मुख्य सूत्रधार हैं। आंबेडकर और पटेल के दम पर ही भारत एकता के सूत्र में बंध पाया। केंद्र की भाजपा सरकार आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। यह बात पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कही।

घुमारवीं एससी मोर्चा की ओर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कपाहड़ा पंचायत के चेली गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दलित वर्ग की चुनावों के समय ही याद आती है। भाजपा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को लाभान्वित किया है। भाजपा ने आंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जिन्हें लोग बाबा साहेब आंबेडकर के नाम से भी जानते हैं, उनकी जयंती देश भर में मनाई जा रही है। उनकी पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में होती है। बाबासाहेब को संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री रहे। गर्ग ने कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उसका जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सबके लिए प्रेरणा है। उनके विचार हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने पिछड़े व कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुरेश पटियाल, कपाहड़ा पंचायत के उप प्रधान रमेश काका, पलासला पंचायत के उप प्रधान सतीश, मोर्चा अध्यक्ष लेख राम कौल, महामंत्री अजय, उपाध्यक्ष जेसी राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed