फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Double storey canteen building to be constructed soon in Bilaspur costing 70 lakh rupees in Bilaspur hospital

क्षेत्रीय अस्पताल में 70 लाख से निर्मित होगा दो मंजिला कैंटीन भवन

Fri, 17 Jun 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Double storey canteen building to be constructed soon in Bilaspur costing 70 lakh rupees in Bilaspur hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रस्तावित दो मंजिला कैंटीन भवन का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 70 लाख रुपये की लागत से कैंटीन भवन का निर्माण कराया जाएगा। जिला उपायुक्त शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल में विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में ठंडे और गर्म पानी की सुविधायुक्त बड़ी क्षमता का एक अतिरिक्त वाटर एटीएम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त ने क्षेत्रीय अस्पताल में प्रस्तावित कैंटीन भवन के चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर भवन निर्माण को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण पूर्ण होने तक अस्थायी तौर पर कैंटीन के लिए एक अतिरिक्त उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर के प्रतीक्षालय में तीमारदारों और मरीजों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन के कार्य प्रगति का भी निरीक्षण किया। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए भवन के निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन में लिफ्ट की सुविधा भी जल्द सुनिश्चित करने के लिए निर्माण ठेकेदार को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अस्पताल प्रयोगशाला भवन में बंद पडे शौचालय की सीवरेज लाइन को खोलने के लिए आवश्यक कदम उठाने सहित इस ब्लॉक में चल रहेे विभिन्न मरम्मत कार्यों को जल्द पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने अस्पताल परिसर में व्यवस्थित पार्किंग क लिए स्थान चिह्नित कर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीन कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह जुबलानी, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. परविंद्र, एसडीएम रामेश्वर दास, सहायक अभियंता डीसी ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed