{"_id":"6aff461e876f4c72b102346a","slug":"double-engine-government-failed-to-protect-himachals-interests-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172153-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन सरकार हिमाचल के हितों की रक्षा नहीं कर पाई : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन सरकार हिमाचल के हितों की रक्षा नहीं कर पाई : धर्माणी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन सरकार होने के बावजूद भाजपा हिमाचल के हितों की रक्षा नहीं कर पाई। कांग्रेस सरकार ने सिंगल इंजन के बावजूद प्रदेश के अधिकारों की मजबूती से लड़ाई लड़ी है। वह घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के पडयालग में महिला कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
धर्माणी ने बताया कि 11 दिसंबर से मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना शुरू होगी। इसके तहत चयनित परिवारों की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 10 लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद परिवारों को ही दिया जाएगा।
उन्होंने बीबीएमबी, वाइल्ड फ्लावर हॉल और जलविद्युत परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़कर हिमाचल के आर्थिक हित सुरक्षित किए हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए संपत्ति खरीद पर स्टांप ड्यूटी आठ से घटाकर चार प्रतिशत करने को भी सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया।