{"_id":"8edaca78da86d9fbd1c81710f09eff9f","slug":"dotor-doing-clean-mission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने दिया सफाई का संदेश, अस्पताल में की सफाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने दिया सफाई का संदेश, अस्पताल में की सफाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलाया। इसके तहत ट्रॉमा परिसर, सीटी स्केन केंद्र, टीबी अस्पताल, इंडोर ओपीडी और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन
सीएमओ डा. वीके चौधरी और एसएमओ डा. सतीश शर्मा की अगुवाई में चलाए गए अभियान में चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट और सफाई कर्मचारी शामिल हुए।
इस अवसर एसएमओ डा. सतीश शर्मा ने बताया कि समय-समय पर इस तरह का अभियान अस्पताल प्रबंधन चलाता है। इसके तहत आम लोगों को भी स्वच्छता के संदेश को पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
डा. सतीश शर्मा ने कहा कि सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। यदि परिवेश स्वच्छ होगा तो बीमारियां भी नजदीक नहीं आएंगी।
विज्ञापन
मूलत गंदगी की बीमारियों का घर होता है। अभियान के दौरान चिकित्सकों ने झाड़ू उठाकर अस्पताल के भीतर और बाहर सफाई की। इस अवसर पर में डा. शाहिद मोहम्मद, डा. शिरीश नलिन, डा. प्रशांत पठानिया, डा. संदेश गुलेरिया, डा. जीवानंद, डा. भूपेंद्र शर्मा, डा. पंकज शर्मा, डा. दीपक ठाकुर, डा. जसवीर, डा. दिनेश ठाकुर, डा. जगरूप, डा. शैली, डा. मनदीप व डा. सुचेता, स्टाफ नर्स भावना ठाकुर, मेट्रन मधु शर्मा, वार्ड सिस्टर्स और अन्य सारा स्टाफ मौजूद था।