{"_id":"69b021ecd935bd891609292b","slug":"donated-609-units-of-blood-in-a-year-married-seven-girls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155645-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक साल में 609 यूनिट रक्तदान, सात कन्याओं की शादी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक साल में 609 यूनिट रक्तदान, सात कन्याओं की शादी की
विज्ञापन
दरिद्र नारायण कल्याण समिति इकाई घुमारवीं का वार्षिक सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत: समिति
दरिद्र नारायण कल्याण समिति का वार्षिक सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। दरिद्र नारायण कल्याण समिति इकाई घुमारवीं का सम्मेलन समिति अध्यक्ष शहजाद सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में एक वर्ष के दौरान किए सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
समिति के महासचिव एवं सेवानिवृत्त विकास अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक समिति की ओर से 15 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इनमें 609 रक्तदाताओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त पटियाला स्थित पिंगला आश्रम के जरूरतमंदों के लिए समिति द्वारा पांच गाड़ियां अनाज और वस्त्र भेजे गए।
समिति ने सात कन्याओं के विवाह में प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की शगुन राशि दी। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 27 जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता के रूप में 1,23,400 रुपये की आर्थिक मदद भी दी गई। पिछले वर्ष के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं और गुगा मोहड़ा में दो बड़े मेडिकल जांच शिविर भी लगाए गए। सम्मेलन में सर्वसम्मति से दो नए प्रकल्प जोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके तहत अब समिति जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क डायलिसिस की व्यवस्था करने और गरीब बच्चों की पढ़ाई व संस्कारों के लिए विशेष सहयोग प्रदान करेगी।
विज्ञापन
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मिलन सिंह, क्षेत्रीय संयोजक सीताराम कौंडल, अमरनाथ सोहिल, डॉ. जगदीश ठाकुर, कश्मीर सिंह ठाकुर, करमचंद सांख्यान, कप्तान दिनेश कुमार, डॉ. करतार सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष सुखदेव अत्री, पीसी धीमान और नंदलाल धीमान सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।