{"_id":"5856cfbe4f1c1bad3ac05bb6","slug":"dog-bite-eleder-person-in-kherinya-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरियां में आवारा कुत्ते ने बुजुर्ग को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरियां में आवारा कुत्ते ने बुजुर्ग को काटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
DOG BYTE CASE
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते खैरियां में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक लावारिस कुत्ते ने बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग को फौरन उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय जैंडूदीन रविवार सुबह करीब नौ बजे अपने काम से घर लौट रहा था। वह एक निजी कंपनी में चौकीदार है। जब वह औद्योगिक क्षेत्र से खैरियां की ओर जा रहा था, तो वहां लावारिस कुत्ते ने उसे काट दिया। स्थानीय लोगों ने मुश्किल से बुजुर्ग को कुत्ते से छुड़ाया। इसके बाद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बुजुर्ग को दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। बामटा पंचायत प्रधान सीमा चंदेल ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों का रास्ते पर चलना मुश्किल है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस समस्या का जल्द हल निकला जाए।
विज्ञापन