फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Doctors in Bilaspur hospital are on mass leave, patients are upset

Bilaspur News: बिलासपुर अस्पताल में डॉक्टर रहे सामूहिक अवकाश पर, मरीज परेशान

Fri, 26 Dec 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 26 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Doctors in Bilaspur hospital are on mass leave, patients are upset
बिलासपुर अस्पताल में चांदपुर से आई महिला अनीता । संवाद
ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को झेलनी पड़ी दिककत
विज्ञापन

आपातकालीन ओपीडी में चिकित्सक ने दी सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आईजीएमसी शिमला में चिकित्सक की बर्खास्तगी के विरोध में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में शुक्रवार को चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमराई रहीं। खासकर दूर दराज क्षेत्र से लोग इलाज की उम्मीद से सुबह 10 बजे ओपीडी पहुंचे, लेकिन पर्ची काउंटर पर पता चला है सभी चिकित्सक अवकाश पर है। ऐसे में मरीजोें को निराश होकर अपने घरों को लौटना पड़ा।

अस्पताल में सुबह से पर्ची काउंटर में सिर्फ इमरजेंसी पर्ची बनाई जा रहीं थीं। शेष ओपीडी के लिए पर्ची बनाना बंद था। ग्रामीण क्षेत्र के गांव चांदपुर से आई महिला अनीता ने बताया कि उन्हें चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश होने की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि चिकित्सकों का सामूहिक अवकाश है, जिसके कारण उन्हें बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा। वहीं कोटधार से आए युवक ने बताया कि उनका आज एक्सरे होना था। इसलिए सुबह के समय अस्पताल पहुंचा हूं, लेकिन चिकित्सक के न होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। उधर, सीएमओ बिलासपुर शशि शर्मा ने बताया कि सभी चिकित्सक एक दिन के लिए सामूहिक अवकाश पर गए हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बिलासपुर अस्पताल में चांदपुर से आई महिला अनीता । संवाद

बिलासपुर अस्पताल में चांदपुर से आई महिला अनीता । संवाद

बिलासपुर अस्पताल में चांदपुर से आई महिला अनीता । संवाद

बिलासपुर अस्पताल में चांदपुर से आई महिला अनीता । संवाद

बिलासपुर अस्पताल में चांदपुर से आई महिला अनीता । संवाद

बिलासपुर अस्पताल में चांदपुर से आई महिला अनीता । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed