फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Doctor groom accused of stopping wedding procession for dowry

Bilaspur News: संशोधित... फ्लैट और गाड़ी न दी तो दूल्हा नहीं पहुंचा बरात लेकर, वधु पक्ष ने करवाई एफआईआर

Fri, 15 May 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 15 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Doctor groom accused of stopping wedding procession for dowry
लड़की का पिता बोला, शादी की तैयारियों पर 40 लाख तक खर्चे
विज्ञापन

रोका रस्म के दौरान भी आरोपियों को सोने के आभूषण दिए गए
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार पर शादी की दहलीज पर दहेज की बड़ी मांग करने और बरात न लाने के गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। शहर के एक बड़े व्यवसायी एवं नेता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष ने शादी से ठीक एक दिन पहले फ्लैट और लग्जरी गाड़ी के लिए दबाव बनाया और मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया।
सदर पुलिस थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार शहर के व्यवसायी ने अपनी बेटी का रिश्ता तहसील झंडूता निवासी एक युवक के साथ तय किया था। आरोप है कि दूल्हा पक्ष शुरू से ही दहेज के लालच में था। शादी समारोह की तैयारियों पर करीब 30 से 40 लाख रुपये खर्च किए जा चुके थे और रोका रस्म के दौरान भी आरोपियों को सोने के आभूषण दिए गए। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि जब 10 मई को बरात आनी थी, उससे ठीक एक दिन पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने फोन पर और प्रत्यक्ष रूप से यह शर्त रख दी कि यदि उन्हें एक आलीशान फ्लैट और नई गाड़ी नहीं दी गई, तो वे बरात लेकर नहीं आएंगे। व्यवसायी का आरोप है कि जब इतनी बड़ी मांग को तुरंत पूरा करने में असमर्थता जताई, तो भी वह नहीं माने। इससे न केवल लाखों का नुकसान हुआ, बल्कि समाज में भी भारी अपमान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने कहा कि सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में साक्ष्य जुटा रही है कि किस स्तर पर और किन माध्यमों से इन मांगों को रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed