फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Do yoga to strengthen your mental level: Dhruv

मानसिक स्तर को मजबूत बनाने के लिए करें योग : ध्रुव

Tue, 13 Aug 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Do yoga to strengthen your mental level: Dhruv
- जेएनवी कोठीपुरा में रोल मॉडल इंटरेक्शन आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला/बिलासपुर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में एक रोल मॉडल इंटरेक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जुखाला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता शिरकत की।

मुख्य अतिथि ने विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में पंजीकृत हुई छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में आने वाली चुनौतियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाला समय हर विद्यार्थी के जीवन में महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस समय को सहेजा जाए तो भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने बताया कि भावनात्मक मूल्यों को विकसित करने के लिए, अकादमिक तनाव और साथियों के दबाव से निपटने के लिए मानसिक प्रबंधन आवश्यक है। प्रतिस्पर्धा के दौर में भले ही आगे निकलने की होड़ हो, लेकिन अपने मानसिक स्तर को मजबूत बनाने के लिए योग, प्राणायाम और ध्यान का सहारा लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मानवीय मूल्य और समय के प्रबंधन का जीवन में बहुत ज्यादा महत्व है। उन्होंने आलस्य को कैसे दूर करना है, अपने स्वभाव में लचीलापन कैसे विकसित करना है, अकादमिक और अतिरिक्त पाठ्यचर्या गतिविधियों के बीच संतुलन कैसे बनाना है के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वैज्ञानिक शोध कार्यों में महिलाओं की भूमिका बहुत ही कम है। विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रेरित करना है। ताकि वह भी वैज्ञानिक शोध क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने उच्चतर शिक्षा में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जेएनवी कोठीपुरा के प्राचार्य सतीश चंद्र जोशी, उप प्राचार्य राकेश कटोच, विज्ञान शिक्षिका शैल ठाकुर, विज्ञान ज्योति अध्यापिका कोऑर्डिनेटर, विज्ञान संकाय के अध्यापक और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed