{"_id":"6560a24ac9243db947013c53","slug":"do-not-share-your-otp-number-with-anyone-india-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-9095-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना ओटीपी नंबर किसी के साथ न करें साझा : भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना ओटीपी नंबर किसी के साथ न करें साझा : भारत
विज्ञापन
-नाल्टी में स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने योग और व्यायाम किया।
शिविर में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर, कमरों, आसपास के क्षेत्रों, पानी की टंकियों, फूलों की वाटिका और खेल मैदान की सफाई की। शिविर के विशेष व्याख्यान में पंजाब नेशनल बैंक मेहरी काथला के शाखा प्रबंधक भारत महाजन ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को सरकार और बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से लेनदेन करते समय विशेष ध्यान रखे। अपना ओटीपी नंबर किसी के साथ भी साझा न करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रकाशो देवी शर्मा, उपप्रधानाचार्य राजकुमार ने मुख्य अतिथि का बैंक से संबंधित जानकारी देने के लिए मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी संतोष ठाकुर और नीलम ठाकुर ने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर अनिल कौंडल, तिलक राज, राजेश शर्मा, रमन शर्मा, शुभ ज्योति, नरेश, पुष्पा, लेख राम और अन्य उपस्थित रहे।