फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Do not delay reporting a disaster; inform the control center immediately.

Bilaspur News: आपदा की सूचना में न करें देरी, तुरंत कंट्रोल सेंटर को दें जानकारी

Sun, 19 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Do not delay reporting a disaster; inform the control center immediately.
एसडीएम सदर राज कुमार ने लोगों से की अपील
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए एसडीएम सदर राज कुमार ने लोगों से किसी भी आपदा की सूचना तुरंत प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन, बादल फटना, पेड़ गिरने या किसी भी अन्य प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सूचना देने में देरी न करें, बल्कि तत्काल उपमंडल सदर, जिला बिलासपुर के कंट्रोल सेंटर के दूरभाष नंबर 01978-224798 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से संबंधित विभागों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सकेंगी, जिससे जन-धन के नुकसान को कम किया जा सकेगा। राज कुमार ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें तथा मौसम को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आम जनता के सहयोग और समय पर सूचना मिलने से राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed