फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Diwali to be brightened by the talents of children with disabilities; handmade products sell well at exhibition

Bilaspur News: दिव्यांग बच्चों के हुनर से रोशन होगी दिवाली, प्रदर्शनी में खूब बिके हाथों से बने उत्पाद

Sat, 31 Oct 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Diwali to be brightened by the talents of children with disabilities; handmade products sell well at exhibition
शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में लगाई गई चेतना संस्था के विशेष बच्चों की ओर से तैयार उत्पादों क
चेतना संस्था के विशेष बच्चों ने दीये, मोमबत्तियां और आकर्षक उपहार बनाकर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में बच्चों ने सजाए स्टॉल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली के उपलक्ष्य पर शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में चेतना संस्था के विशेष बच्चों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। एक दिवसीय प्रदर्शनी में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से तैयार आकर्षक वस्तुओं को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया। बच्चों की मेहनत, रचनात्मकता और हुनर से तैयार उत्पादों ने संस्थान के प्रबंधन, अध्यापकों और विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया। सभी ने खरीदारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे दीये, सुगंधित मोमबत्तियां, रुई की बत्तियां, आकर्षक उपहार पैक और कशीदाकारी से तैयार दिवाली के उपहार बिक्री के लिए रखे गए थे। प्रत्येक उत्पाद में बच्चों की मेहनत और कलात्मक प्रतिभा साफ नजर आई। इस आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही अपने हाथों से तैयार उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिला।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा, कार्यकारी निदेशक इंजीनियर आयुष शर्मा, अदिति शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. ईशा रानी सहित अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के हुनर की सराहना की और उनकी ओर से तैयार वस्तुओं की खरीदारी कर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है। ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहार पर बच्चों के हाथों से तैयार वस्तुओं की खरीदारी करना उनके हुनर को सम्मान देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग करने का अच्छा माध्यम है। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी प्रबंधन ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में लगाई गई चेतना संस्था के विशेष बच्चों की ओर से तैयार उत्पादों क

शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में लगाई गई चेतना संस्था के विशेष बच्चों की ओर से तैयार उत्पादों क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed