{"_id":"657473e8bad1daf2980a815a","slug":"district-level-cross-country-race-on-19th-december-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9883-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ 19 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ 19 दिसंबर को
विज्ञापन
जिला एथलीट संघ की बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला एथलीट संघ की बैठक प्रधान डॉ. जयराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 दिसंबर को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
सचिव नितिन सोनी ने बताया की दोपहर 2 से 3 बजे तक खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। 3 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इसमें पुरुष और महिला वर्ग की 10 किलोमीटर की दौड़, अंडर-20 आयु वर्ग लड़कों की आठ किलोमीटर और लड़कियों की छह किलोमीटर की दौड़, अंडर-18 आयु वर्ग लड़कों की छह किलोमीटर और लड़कियों की चार किलोमीटर दौड़ आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के विजेता एथलीट का चयनन राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए होगा, जो 24 दिसंबर को नाहन में होगी। इसके अलावा 28 दिसंबर को राष्ट्रीय जूनियर एथलीट मीट के लिए 13 धावकों का चयन होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता जनवरी में गुजरात में होगी। ट्रायल में भाग लेने वाले धावक को जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाणपत्र और आधार कार्ड अपने साथ लेकर आना होगा। बैठक में कोच संदीप शर्मा, विक्रांत, तरुण उपस्थित रहे।