{"_id":"6afa00b981f40a6a3f0250ca","slug":"district-level-cross-country-championship-to-be-held-at-kahlur-sports-complex-on-the-24th-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171858-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कहलूर खेल परिसर में 24 को होगी जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कहलूर खेल परिसर में 24 को होगी जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप
विज्ञापन
चार आयु वर्गों में महिला और पुरुष खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 24 नवंबर को कहलूर खेल परिसर में किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव तरुण ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इसमें अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में केवल जिला बिलासपुर के खिलाड़ी ही हिस्सा ले पाएंगे। सभी प्रतिभागियों के लिए आयु प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 13 दिसंबर को कुल्लू में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जिला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तरुण ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत सीनियर और अंडर-20 वर्ग में पहले छह स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वहीं, अंडर-18 और अंडर-16 वर्ग में पहले दो स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे।