फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Discussion on quality education and problems of teachers, assurance of solution received

Bilaspur News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन, समाधान का मिला भरोसा

Wed, 07 Jan 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Discussion on quality education and problems of teachers, assurance of solution received
डाइट जुखाला में शिक्षा अधिकारियों से मिलने पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य। स्रोत: संघ
डाइट जुखाला में प्राथमिक शिक्षक संघ की शिष्टाचार बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला बिलासपुर की ओर से बुधवार को डाइट जुखाला में जिला उपनिदेशक स्कूली शिक्षा (गुणवत्ता) निशा गुप्ता और डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया के साथ शिष्टाचार बैठक हुई। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन किया गया।

बैठक जिला प्रधान राकेश पटियाल ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए प्राथमिक शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। राज्याध्यक्ष रमेश शर्मा ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कॉम्प्लेक्स प्रणाली की खामियों की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संघ डाइट प्रशासन के साथ निरंतर सहयोग करता रहेगा। उपनिदेशक स्कूली शिक्षा निशा गुप्ता ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुना और विश्वास दिलाया कि प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाइट और शिक्षक संघ आपसी समन्वय से जिले में बच्चों को गुणकारी शिक्षा प्रदान करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। डाइट के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने जिले के प्राथमिक शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का शैक्षणिक स्तर सराहनीय है और अध्यापकों की कार्यशैली प्रशंसा के योग्य है। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, मुख्य संरक्षक यशवंत ठाकुर व चंद्रशेखर, महासचिव बाबू लाल भारद्वाज, जिला प्रतिनिधि रामस्वरूप ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed