फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Discipline should be adopted in life: Buddhi Singh

जीवन में अपनाना चाहिए अनुशासन : बुद्धि सिंह

Fri, 01 Dec 2023 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Discipline should be adopted in life: Buddhi Singh
- सुई सुरहाड़ स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुई सुरहाड़ में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित किया गया। शिविर के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में सूबेदार बुद्धि सिंह ठाकुर ने शिरकत की।

उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में अनुशासन को अपनाना चाहिए। अनुशासन जीवन की संचित पूंजी है। यदि हम अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करते रहे तो सफलता एक न एक दिन हमारे सामने आ ही जाती है। राष्ट्रीय सेवा योजना एक अच्छी योजना है, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 44 लाख स्वयंसेवक हैं। अंत में उन्होंने स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सोमनाथ ने बताया कि इस शिविर में स्वयंसेवियों ने सात दिन तक सुबह पांच बजे उठ कर प्रभात फेरी निकाली। इसके अलावा होमगार्ड मारकंड के कंपनी कमांडर बाबू राम और उनके दल ने आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया। आयुष विभाग से डॉक्टर राजेंद्र कुमार ने विभिन्न रोगों के बारे में जानकारी दी। पुलिस विभाग से छजू राम और मुकेश कुमार ने कानून व्यवस्था, नाशा खोरी, सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य सोमनाथ ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, विकास और लक्ष्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोमनाथ, सुरेंद्र भारती, जगदीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed