{"_id":"67939f62faa54cdebe09bb4e","slug":"disabled-women-cricket-team-and-celebrities-will-be-honored-on-republic-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-130857-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम और हस्तियां होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम और हस्तियां होंगी सम्मानित
Fri, 24 Jan 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
-सम्मान प्राप्त करने वालों में स्वास्थ्य, उपायुक्त कार्यालय, पुलिस विभाग के कर्मी भी शामिल
-मुख्यातिथि सुबह 10:45 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
-बिलासपुर छात्र विद्यालय के मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में कई विशेष हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम सहित जिले की 30 से ज्यादा हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, डीसी कार्यालय, पुलिस विभाग और अन्य सरकारी विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को शामिल किया गया है। इन लोगों ने समाज और अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसके लिए इन्हें सम्मानित किया जाएगा। दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में झारखंड के रामगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट में खिताब जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली को 9 रन से हराया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए, और शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को 74 रनों पर रोक दिया। इस जीत में बिलासपुर जिले का विशेष योगदान रहा है। 15 सदस्यीय टीम में 7 खिलाड़ी बिलासपुर से थीं, और टीम की कप्तान रचना कुमारी भी बिलासपुर की निवासी हैं। यह जीत न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि विशेष रूप से बिलासपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर टीम और खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री अनिरुद्ध सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वह इस अवसर पर सभी सम्मानित व्यक्तियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। गणतंत्र दिवस का यह मुख्य कार्यक्रम बिलासपुर छात्र पाठशाला के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सुबह 10:45 बजे मुख्य अतिथि शहीद स्मारक पहुंचेंगे, जहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह खेल मैदान में पहुंचकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां भी देखने को मिलेंगी, जिनमें हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाई देगी। इसके साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।