फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Disabled Welfare Association will honor DC

Bilaspur News: दिव्यांग कल्याण संघ डीसी को करेगा सम्मानित

Fri, 15 Nov 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Disabled Welfare Association will honor DC
बिलासपुर में आयोजित बैठक में उपस्थित दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष व सदस्य । जागरूक पाठक
संघ की बैठक में कई अहम मु्द्दों पर की चर्चा
विज्ञापन

.दिव्यांगों के लिए बिलासपुर एम्स में पार्किंग की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला दिव्यांग कल्याण संघ की मासिक बैठक में दिव्यांग जनों के हित में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिला कार्यकारिणी ने सर्व सहमति से उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित कुमार और जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल का आभार जताया। इन अधिकारियों के सहयोग से दिव्यांगों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। इनमें बिलासपुर जिले में पहली बार दिव्यांगों के लिए असेसमेंट कैंप लगाया गया। पहला कैंप 2023 में लगा। जिसमें लगभग 600 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण बांटे गए। दूसरा कैंप सितंबर-अक्टूबर 2023 में छह चरणों में लगाया गया। इसमें 400 दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन को शामिल किया गया। इन व्यक्तियों को दिसंबर में कृत्रिम उपकरण बांटे गए। दिव्यांगों के लिए रेलवे पास की सुविधा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध करवाई गई। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा, बैठक में कुछ प्रमुख मांगों पर भी चर्चा की गई, जिनके बारे में उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा। इनमें एम्स में दिव्यांगों के लिए पार्किंग व्यवस्था, पुलिस थानों में दिव्यांगों की सहायता और उनके अधिकारों के बारे में अधिकारियों को जानकारी देना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति में दिव्यांगों के लिए बैकलॉग की जानकारी और दिव्यांग कोटे से नियुक्तियां सुनिश्चित करना। एचआरटीसी की नॉनस्टॉप और सेमी डीलक्स बसों में दिव्यांगों को यात्रा की सुविधा प्रदान करना। दिव्यांगों के लिए सड़क व रास्ते निर्माण की योजना के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करना और पंचायत को निर्देशित करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सहसचिव रचना कुमारी, वरिष्ठ उप प्रधान अश्विनी कुमार, उप प्रधान मीना देवी, कोषाध्यक्ष रेणु कुमारी, संगठन सचिव हेमलता, और सदस्य राकेश कुमार, जगदीश राम, दिनेश कुमार, रंजना ठाकुर, अमित कुमार, विद्यासागर, कुलदीप कुमार धीमान, सोहन लाल शर्मा, सुगना देवी, गीत देवी, राजपाल, ममता देवी, रीना निकू राम सहित अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed