फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dirt spread on the road of vegetable market and meat market, it is difficult for people to walk

बिलासपुर: सब्जी मंडी और मीट मार्केट की सड़क पर फैली गंदगी, लोगों का चलना मुश्किल

Thu, 16 Feb 2023 05:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Dirt spread on the road of vegetable market and meat market, it is difficult for people to walk
-सड़क पर पानी की निकासी के लिए नहीं उचित व्यवस्था
विज्ञापन

-कीचड़ में फिसलकर दोपहिया वाहन चालक को रहे चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर की सब्जी मंडी और मीट मार्केट की सड़क पर गंदगी का साम्राज्य है। हालत यह है कि सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर फैली कीचड़ से आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। यहां पानी की निकासी के लिए कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है और नही ही फैली गंदगी दूर करने के लिए कोई कदम उठाए जा रहे हैं।
सब्जी मंडी और मीट मार्केट में पानी की उचित निकासी न होने से गंदगी फैली हुई है। साथ ही सब्जी मंडी में फैली गंदगी से भी हालत खराब है। नगर परिषद की ओर से उचित कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में जब बारिश होती है तो इस सड़क की हालत और खराब हो जाती है। गंदगी जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नगद परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि उन्होंने मौके का निरीक्षण पहले भी किया है और वीरवार को फिर से वह वहां पर गई। वहां पर गंदगी सब्जी मंडी वालों ने ही फैला रखी है। उन्हें 17 फरवरी तक का समय दिया गया है। यदि वह फैली गंदगी को नियंत्रित नहीं करते हैं तो ऐसे लोगों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना डाला जाएगा। साथ ही वहां पर निकासी के लिए जैसे ही नगर परिषद के पास पैसा आएगा, वैसे ही पानी की निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed