फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dirt in Ghumarwin is contaminating drinking water schemes, threatening people's health.

Bilaspur News: घुमारवीं में गंदगी से पेयजल योजनाएं हो रहीं दूषित, लोगों की सेहत पर खतरा

Sun, 21 Sep 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dirt in Ghumarwin is contaminating drinking water schemes, threatening people's health.
घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में ढाबे और सब्जी विक्रेताओं द्वारा फैलाई जा रही गंदगी। संवाद
सब्जी विक्रेता और ढाबा संचालक फैला रहे हैं कचरा
विज्ञापन

नगर परिषद की अनदेखी से बढ़ रहा है स्वास्थ्य के प्रति जोखिम
सीर खड्ड में जमा हो रहा कचरा, मरहोल गांव के लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में ढाबे और सब्जी विक्रेताओं द्वारा फैलाई जा रही गंदगी अब गंभीर समस्या बन गई है। मेला ग्राउंड को जाने वाली सड़क किनारे बने पेयजल भंडारण टैंकों के पास रोजाना चावल, सड़ी-गली सब्जियां और अन्य प्रकार कचरा फेंका जा रहा है।

यह गंदगी सीधे सीर खड्ड में पहुंच रही है, जिससे नगर परिषद घुमारवीं और आसपास के दर्जनों गांवों को आपूर्ति होने वाले पानी के दूषित होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाबा संचालक और सब्जी विक्रेता विरोध के बावजूद नए-नए स्थानों को डंपिंग साइट में बदलते रहते हैं। मरहोल गांव के लोग इस स्थिति से बेहद परेशान हैं, क्योंकि यह सड़क उनका प्रमुख आवागमन मार्ग है। गंदगी और बदबू से रोजमर्रा का जीवन कठिन हो गया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश मार्ग अब डंपिंग साइट बन चुके हैं और इस लापरवाही का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। स्वच्छता के अभाव और नगर परिषद की अनदेखी से जल संकट और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल ने कहा कि पहले भी लोगों से अपील की जा चुकी है कि वे शहर को साफ-सुथरा बनाएं और किसी भी तरह का कचरा बाहर या शहर में न फैलाएं। उन्होंने बताया कि जल्द ही ऐसे हॉट स्पॉट क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी, ताकि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में ढाबे और सब्जी विक्रेताओं द्वारा फैलाई जा रही गंदगी। संवाद

घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में ढाबे और सब्जी विक्रेताओं द्वारा फैलाई जा रही गंदगी। संवाद

घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में ढाबे और सब्जी विक्रेताओं द्वारा फैलाई जा रही गंदगी। संवाद

घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में ढाबे और सब्जी विक्रेताओं द्वारा फैलाई जा रही गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed