फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Direct contest between advocate and graduate candidate in Indira ward of Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं के इंदिरा वार्ड में अधिवक्ता बनाम स्नातक प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला

Sat, 09 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 09 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Direct contest between advocate and graduate candidate in Indira ward of Ghumarwin
मनोरमा देवी
-दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन के दौरान शपथ पत्र में दिया है संपत्ति का ब्योरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-2 इंदिरा वार्ड में इस बार मुकाबला बेहद रोचक हो गया है, जहां कांग्रेस समर्थित अधिवक्ता मनोरमा देवी और भाजपा समर्थित स्नातक सविता देवी आमने-सामने हैं। दोनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में सामने आए हलफनामों के बाद यह वार्ड अब राजनीतिक चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है।

मनोरमा देवी पेशे से अधिवक्ता हैं और घुमारवीं न्यायालय में प्रैक्टिस करती हैं। उन्होंने बीए एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। उनके हलफनामे के अनुसार परिवार के बैंक खातों में करीब 50 लाख रुपये की जमा राशि दर्ज है। इसके अलावा परिवार के पास कार, स्कूटी और लगभग 40 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। घुमारवीं शहर में परिवार के नाम पर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य का मकान और जमीन भी दर्ज है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत दर्शाता है। उनके पति के नाम भी सोना दर्ज है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सविता देवी शिमला विश्वविद्यालय से बीए स्नातक हैं और लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। हलफनामे के अनुसार उनके परिवार के बैंक खातों में 25 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है। परिवार के पास करीब 60 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई गई है, जबकि उनके पति के पास भी 20 ग्राम सोना दर्ज है। इसके अलावा परिवार ने शेयर बाजार में निवेश का भी उल्लेख किया है। हालांकि उनके नाम कोई अचल संपत्ति दर्ज नहीं है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को समर्थक मजबूत मान रहे हैं। उनके पति पर करीब 20 लाख रुपये का बैंक ऋण भी दर्ज है। इंदिरा वार्ड में मुकाबला अब केवल राजनीतिक दलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यहां अधिवक्ता बनाम स्नातक प्रत्याशी का सीधा मुकाबला बन गया है। जहां मनोरमा देवी का पेशेवर कानूनी अनुभव और अचल संपत्ति उन्हें एक अलग पहचान देता है, वहीं सविता देवी की सामाजिक सक्रियता और संगठनात्मक पकड़ उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है। वार्ड में चुनावी माहौल तेजी से गरमा गया है और मतदाता विकास, अनुभव और छवि के आधार पर अपने निर्णय की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि इंदिरा वार्ड इस बार नगर परिषद घुमारवीं चुनाव का सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल वार्ड बन गया है।

मनोरमा देवी

मनोरमा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed