फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dialogue program at Kisan Bhawan tomorrow

Bilaspur News: किसान भवन में संवाद कार्यक्रम कल

Thu, 23 Jan 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dialogue program at Kisan Bhawan tomorrow
- संविधान, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

-जिला सद्भावना मंच की ओर से आयोजित हो रहा कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 जनवरी को सद्भावना मंच बिलासपुर की ओर से किसान भवन बिलासपुर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य गणतंत्र के मूल सिद्धांतों, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय पर चर्चा करना और इनकी वर्तमान प्रासंगिकता को समझना है।

मंच के संयोजक पूर्व विधायक केके कौशल और सह संयोजक परवेश चंदेल ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में यह चर्चा होगी कि भारतीय संविधान किस प्रकार विविधता में एकता, धर्मनिरपेक्षता और समानता को बनाए रखने का आधार है। इसके साथ ही यह भी विचार किया जाएगा कि सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए और वर्तमान समय में संविधान की धारणाओं को कैसे मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में अपूर्वानंद दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध विचारक और लेखक जो भारतीय समाज और संविधान पर अपने गहन अध्ययन के लिए जाने जाते हैं, वह संविधान के मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत और उनकी वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। शैलेंद्र कुमार भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के राष्ट्रीय सचिव और विख्यात संस्कृतिकर्मी जो सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। उनकी बातों में संविधान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के रचनात्मक तरीकों की चर्चा होगी। यह संवाद कार्यक्रम शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किसान भवन बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। सद्भावना मंच बिलासपुर की ओर से बिजली महंत, हारून मोहम्मद और मनसा राम ने लोगों से इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed