Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Diabetes can be brought under control through timely identification and regular check-ups

Bilaspur News: समय रहते पहचान और नियमित जांच से मधुमेह पर पाया जा सकता है नियंत्रण

Sun, 15 Nov 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Diabetes can be brought under control through timely identification and regular check-ups
तलाई में आयोजित मधुमेह दिवस कार्यक्रम प्रतिभागियों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: स्वास्थ्य विभ
महिला मंडल तलाई में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, 35 लोगों के शुगर और बीपी की जांच
विज्ञापन

बार-बार प्यास लगना, पेशाब आना और बिना कारण वजन कम होना शुगर के लक्षण हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/शाहतलाई। विश्व मधुमेह दिवस पर शनिवार को महिला मंडल तलाई के वार्ड नंबर तीन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल भारद्वाज के निर्देशानुसार सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण ब्यूरो की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान पुष्पा देवी ने की। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में करीब 35 लोगों के शुगर और बीपी की जांच की गई। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने लोगों को मधुमेह के कारणों, लक्षणों, दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस हर वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष की थीम मधुमेह पर शीघ्र कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित मधुमेह से हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी फेलियर, अंधापन और तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि मधुमेह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है। टाइप-1 में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को नष्ट कर देती है, जबकि टाइप-2 में शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाता। असंतुलित खानपान, मोटापा और निष्क्रिय जीवनशैली इसके प्रमुख जोखिम कारक हैं।
विज्ञापन

बार-बार प्यास लगना, पेशाब आना, बिना कारण वजन कम होना, थकान, कमजोरी, धुंधला दिखाई देना और घाव देर से भरना इसके सामान्य लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। उन्होंने संतुलित भोजन, हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज, मौसमी फल और नियमित शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना कुमारी और सीएचओ मुकेश कुमारी ने लोगों की शुगर और बीपी की जांच की। इस दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी और चार्ट प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा कुमारी प्रथम, शीतल द्वितीय और सपना तृतीय रहीं। चार्ट प्रतियोगिता में कविता ने पहला, दीपिका ने दूसरा और निजु शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed