फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dhumal addressed party member in ghumarnvi.

कार्यकर्ताओं को करना होगा डबल रोल अदा : धूमल

Sun, 17 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवी(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवी(बिलासपुर)। Updated Sun, 17 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

बिलासपुर भाजपा मंडल घुमारवीं की दो दिवसीय आवासीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। समापन अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों तक केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की नाकामियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को डबल रोल में कार्य करने की जरूरत है। इसमें पहला रोल केंद्र सरकार की उपलब्धियां और दूसरा रोल प्रदेश सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाना रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता दूरबीन लगाकर देख रहे कि कहां पर केंद्र सरकार की बुराई करें और हम देख रहे हैं कि कहां पर कांग्रेस का कोई अच्छा नेता मिले, जिसकी हम तारीफ करें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 6 महीने के अंदर साढ़े 21 करोड़ लोगों के खाते खोले हैं। इसका गरीब जनता को लाभ मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव समय से पहले होने तय हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि भाजपा के मिशन 60 को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर पर जुट जाए। उन्होंने कहा की मौजूदा कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते यह निश्चित है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।

मगर कार्यकर्ताओं को मात्र इसी बात से संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए। उन्हें अभी से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को और प्रदेश सरकार की नाकामियों को घर-घर ले कर जाएं। इससे पहले मंडल कार्यकारिणी ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने हिमाचल में 52 राष्ट्रीय उच्च मार्ग देने के लिए नितिन गडकरी और एम्स और तीन मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार प्रकट किया। प्रस्ताव में भाजपा मंडल ने कहा की घुमारवीं विधानसभा में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।

स्थानीय विधायक स्थानीय विधायक चहेते ठेकेदारों का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीर खड्ड के तटीय करण का काम भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ था इसके बाद एक इंच भी कार्य आगे नहीं हुआ है।

घुमारवीं भाजपा मंडल ने प्रदेश को दिवालियेपन की कगार पर पहुंचाने जनता को गुमराह करने भ्रष्टाचार में संलिप्त विकास कार्य ठप्प करने सरकारी नौकरियों में प्रशिक्षित बेरोजगारों से धोखा भाजपा नेताओं पर झूठे केस दर्ज कर उनका उत्पीड़न करने को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसको लेकर प्रस्ताव को पारित किया।


बैठक में जिला प्रधान राकेश गौतम मंडल प्रधान नरेंद्र ठाकुर, विक्रम शर्मा, महेंद्र धर्माणी, जोरावर सिंह पटियाला, नवीन शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, प्रदीप रतवान, राजेंद्र गर्ग सहित मंडल के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और मतदान केंद्र के लगभग 200 पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed