फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dhingu-Sukdi road inaugurated at a cost of Rs 1.91 crore in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में 1.91 करोड़ की लागत से ढिंगू–सुकड़ी सड़क का उद्घाटन

Fri, 24 Oct 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dhingu-Sukdi road inaugurated at a cost of Rs 1.91 crore in Ghumarwin
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया मैहरी काथला पंचायत भवन का भी लोकार्पण
विज्ञापन

बोले, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान बनाती हैं बेहतर सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नाबार्ड योजना के तहत 1 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से अपग्रेड की गई ढिंगू-सुकड़ी सड़क का उद्घाटन किया।
इस सड़क का निर्माण लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। सड़क उद्घाटन के साथ ही मंत्री धर्माणी ने मैहरी काथला पंचायत भवन में 34 लाख रुपये की लागत से बने हॉल और कमरों का भी लोकार्पण किया। यह हॉल पंचायत बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों और स्थानीय जनकल्याण से जुड़े कार्यों में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला हैं। बेहतर सड़कें न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देती हैं बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान बनाती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नाबार्ड योजना के माध्यम से ग्रामीण सड़कों के उन्नयन और आधुनिकीकरण पर लगातार कार्य कर रही है, ताकि दूरदराज के गांव मुख्य मार्गों से जुड़े रहें। बताया कि पनोल से सुन्हाणी सड़क के उन्नयन पर 6 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में परिवहन सुविधा और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि ढिंगू-सुकड़ी सड़क का निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी रहेगा। इससे किसानों को अपने कृषि उत्पाद बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी और विद्यार्थियों के लिए स्कूल और कॉलेज तक आवागमन सुगम होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजना धीमन, ग्राम पंचायत प्रधान कांता देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इनसेट
वीरभद्र सिंह को किया याद
मंत्री धर्माणी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में घुमारवीं क्षेत्र की सड़कों और पेयजल योजनाओं को स्वीकृति दी गई थी। उन्होंने बताया कि घुमारवीं–जाहू सड़क के निर्माण हेतु क्रशर लगाने की अनुमति और घुमारवीं–लदरौर सड़क की स्वीकृति भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed