{"_id":"6182cd7d7196153627726b4a","slug":"dewali-bilaspur-news-sml3892595187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के लिए दुल्हन की तरह सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के लिए दुल्हन की तरह सजे बाजार
विज्ञापन
दिवाली पर सामान की खरीदारी करने बिलासपुर गांधी मार्केट पहुंचे लोग
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। त्योहारी सीजन में दीपावली को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। जिले में शहरों से लेकर ग्रामीण कस्बों के बाजार दुल्हन की तरह सजे हैं। त्योहार की खुशी में लोगों ने अपनों घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों व अन्य सजावटी सामान से सजाया है। बाजारों में दिवाली का रंग पूरी तरह से चढ़ा है। कई दिनों से बाजारों में बनी खरीदारों की गहमागहमी से कारोबारियों के भी चेहरे खिले हैं।
इस बीच, दिवाली के लिए मिट्टी के उत्पाद बनाने वाले कुम्हारों ने भी अपनी अस्थायी दुकानें सजा दी हैं। कुम्हार मिट्टी से निर्मित सामग्रियों को लेकर बाजार पहुंच चुके हैं। मिट्टी के दीये और बर्तन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। रंग-बिरंगी झालरें और लाइट समेत अन्य सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए भी लोगों को काफी रुझान दिख रहा। कोरोना काल में मंदी की तगड़ी मार से परेशान कारोबारी भी इस बार उत्साहित हैं। बाजारों में खरीदारी में आई तेजी से कारोबार को पटरी पर लाने का काम किया है। हालांकि, कारोबारियों के अनुसार खरीददारी का दौर अभी उम्मीद के अनुसार धीमा ही है।
0
दिवाली पर किसी भी अप्रिय घटना में राहत व बचाव के लिए जिले के अस्पतालों और अग्निशमन विभाग ने भी तैयारियां कर ली हैं। उपयुक्त ने अग्निशमन विभाग को दमकल वाहनों को पर्याप्त स्टाफ के साथ चौबीसों घंटे मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग भी कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के लिए तैयार है।