{"_id":"60fda7668ebc3e58024f9cdf","slug":"devotee-in-naina-devi-temple-bilaspur-news-sml378123612","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयनादेवी में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
शक्तिपीठ नयनादेवी में रविवार को दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में रविवार का भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। रविवार को लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे।
श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। इसके बाद धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा। सेक्टर नंबर 4 और 5 में श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोका गया। मंदिर न्यास के अधीक्षक अश्विनी कुमार ने मंदिर में श्रद्धालुओं को मास्क वितरित किए।
उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि वे मास्क लगाकर ही श्रद्धालुओं को माता के दरबार में भेजें। मंदिर न्यास के अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुबह ही सुरक्षाकर्मियों को जगह-जगह तैनात कर दिया था। होमगार्ड इंचार्ज परमजीत ने कहा कि होमगार्ड के जवानों ने पूरी तरह से मोर्चा संभाले रखा।