फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Devotee died after while coming back from Shri Nainadevi Ji temple after a hit by a vehicle

श्री नयनादेवी जी में माथा टेकने के बाद पैदल जा रहे श्रद्धालु की पिकअप की टकर से मौत

Fri, 05 Aug 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Devotee died after while coming back from Shri Nainadevi Ji temple after a hit by a vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी मंदिर में माथा टेकने के बाद पैदल घर जा रहे एक श्रद्धालु को पिकअप ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। कोट कहलूर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक बहादुर सिंह निवासी गांव खडोली तहसील राजपुरा जिला पटियाला पंजाब के बेटे जसवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को पिता बहादुर सिंह के साथ श्री नयनादेवी जी मंदिर में माथा टेकने आया था।
विज्ञापन

माथा टेकने के बाद रात को ही मंदिर से पैदल आनंदपुर साहिब के लिए चल पड़े। वीरवार सुबह करीब 5.30 बजे कोलांवाला टोबा के पास पहुंचे। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी ने पिता बहादुर सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अवस्था में पिता को श्री आनंदपुर साहिब अस्पताल पहुंचाया। वहां से चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन वह पिता को सिविल अस्पताल रोपड़ ले आया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्ण चंद ने मामले की पुष्टि की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed