फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Details of income and expenditure kept in Samoh Agricultural Service Cooperative Society Committee

Bilaspur News: समोह कृषि सेवा सहकारी सभा समिति में रखा आय व्यय का ब्योरा

Thu, 27 Mar 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 27 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Details of income and expenditure kept in Samoh Agricultural Service Cooperative Society Committee
दी समोह कृषि सेवा सहकारी सभा समिति समोह के साधारण अधिवेशन सभा में उपस्थित सदस्य । स्रोत :  संवा
-सभा ने वित्त वर्ष में किया 35 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन

- सभा की कार्यशील पंजीकृत पूंजी है 21 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की समोह कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन सभा प्रधान ब्रह्मु राम की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सभा सचिव सुरेश कुमार ने सभा के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और बीते वित्त वर्ष की प्रगति की जानकारी दी।

सचिव ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में समिति ने लगभग 35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि सभा की कार्यशील पंजीकृत पूंजी 21 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि सहकारी सभा अपने सदस्यों को ऋण, बचत, खाद-बीज, नियंत्रित व अनियंत्रित वस्तुओं की सुविधा उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा, सभा ने सहकारी बैंक की डिपॉजिट मोबाइल लिसन स्कीम को भी अपनाया है, जिससे सहकारी बैंक की सुविधाएं भी सदस्यों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि सहकारी समितियों का मुख्य उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। सभा की ओर से कृषि और संबंधित गतिविधियों के लिए ऋण दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। इस अधिवेशन में सभा प्रधान ब्रह्मु राम, उप प्रधान प्रीतम सिंह, सहकारी बैंक के डेलीगेट इस्माइल खान, चमन लाल चौधरी, संजय महाजन, रमेश कुमार, देव राज, पूर्व सचिव बिशन दास सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभा प्रधान ने सभी सदस्यों को सहकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed