{"_id":"67a8af5801ef0409db0fa2c6","slug":"despite-the-financial-policies-of-the-central-government-the-chief-minister-gave-gifts-worth-crores-sankhyan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131750-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की वित्तीय नीतियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगातें : सांख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की वित्तीय नीतियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगातें : सांख्यान
Sun, 09 Feb 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर के कार्यों की सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री की ओर से की गई करोड़ों की विकास योजनाओं की घोषणाओं पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। सांख्यान ने कहा कि केंद्र सरकार की निरंकुश वित्तीय नीतियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने श्री नयना देवी जी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं शुरू की हैं, जो भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और तीन बार के विधायक से हजम नहीं हो रही हैं।
उन्होंने भाजपा के श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के सात सांसद केंद्र सरकार में मौजूद हैं, लेकिन वे प्रदेश को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दिलवा पाए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पर बयानबाजी करना अनुचित है। कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकारों के दौरान मंत्री राम लाल ठाकुर ने श्री नयना देवी जी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने क्षेत्र में विद्युतकरण से लेकर 90 प्रतिशत स्कूलों की स्थापना और अपग्रेडेशन, जुखाला और श्री नयना देवी जी में डिग्री कॉलेज खुलवाने तथा स्वारघाट में मंडलाधिकारी कार्यालय स्थापित करने जैसे कार्य किए। संदीप सांख्यान ने भाजपा के विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे केवल बयानबाजी तक सीमित हैं और जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उनके पास क्षेत्र के विकास को लेकर कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। वहीं कांग्रेस सरकार लगातार क्षेत्र की प्रगति के लिए नए आयाम स्थापित कर रही है।