फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Despite the ban, cotton candy is being sold during the summer festival.

Bilaspur News: प्रतिबंध के बाद भी ग्रीष्मोत्सव में बिक रही कॉटन कैंडी

Tue, 09 Apr 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, cotton candy is being sold during the summer festival.
प्रदेश सरकार ने इसकी बिक्री पर एक साल के लिए लगा रखा है प्रतिबंध
विज्ञापन

-इससे होने वाले नुकसान से बेखबर बच्चे शौक से रहे हैं खरीद
-अभिभावकों का कहना, प्रतिबंध के बारे में नहीं कोई जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश में कॉटन कैंडी बनाने और बेचने पर बेशक प्रतिबंध लगा दिया गया हो, इसके बावजूद घुमारवीं में चल रहे राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में बाहरी राज्यों के प्रवासियों ने अपने छोटे-छोटे बच्चों को कॉटन कैंडी बेचने के काम में लगाया हुआ है। मेले में प्रवासियों के छोटे-छोटे बच्चे इस कॉटन कैंडी को बेखौफ होकर बेच रहे हैं। वहीं, हैरानी की बात तो यह है कि लोग अभी भी बेखबर होकर इस कॉटन कैंडी को खरीद रहे हैं।
मेला मैदान में जहां छोटे-छोटे बच्चे खुद इसको खरीद रहे हैं, वहीं अभिभावक भी बड़े चाव के साथ कॉटन कैंडी खरीद कर अपने बच्चों को देकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कॉटन कैंडी को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसमें खतरनाक केमिकल पाया जाता है। इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। बताते चलें कि दो राज्यों में कॉटन कैंडी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद हिमाचल में भी कुछ जिलों में कॉटन कैंडी के सैंपल भरे गए थे, जो बाद में फेल हो गए थे। सैंपलों के फेल होने के बाद प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से इस पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। परंतु मेलों में कॉटन कैंडी अभी भी बिक रही है। न तो बेचने वालों को इसके प्रतिबंध के बारे में कोई जानकारी है और न ही खरीदने वालों को। यही वजह है कि बाहर से आए प्रवासी बेखौफ होकर कॉटन कैंडी बेच रहे हैं। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस कॉटन कैंडी को बनाने में खतरनाक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। हालांकि दो महीने पहले घुमारवीं में भी खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कुछ प्रवासियों द्वारा बेची जा रही कॉटन कैंडी के सैंपल भरे थे जो बाद में फेल हो गए थे इसके बाद इन कॉटन कैंडी बेचने वालों पर कार्रवाई भी की गई थी। लेकिन घुमारवीं मेले में यह लोग फिर से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

कोट
कॉटन कैंडी बेचने पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके तहत कोई भी कॉटन कैंडी नहीं बेच सकता है। मेले में विभाग की टीम इस बात की जांच कर रही है और अगर कोई कॉटन कैंडी बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केएस ठाकुर, खाद्य सुरक्षा निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed